जमशेदपुर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें 40 लोग शामिल है. इसमें झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी को स्टार प्रचारक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अन्य को शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
40 लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, मानिक साहा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामिक भट्टाचार्य, सुवेंदू अधिकारी, दिलीप घोष, डॉ सुकांत मजुमदार, शांतनु ठाकुर, भुपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी, सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देब, मंगल पांडेय, अमित मालवीय, नागेंद्र राय (अनंता महाराज), खगेन मुर्मू, डॉ जयंत कुमार राय, राजू बिस्ता, सौमित्र खान, मनोज तिग्गा, लॉकेट चटर्जी, ज्योतिरमय सिंह महतो और कार्तिक चंद्र पाल शामिल है.




