
चाईबासा: पीएलएफआई का एरिया कमांडर लाका पाहन दस्ते की सक्रियता की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल ने चाईबासा के बंदगांव के कटवा हॉकी मैदान के पास छापेमारी करके रविवार को पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य लोदरो हेस्सा को गिरफ्तार किया है. लोदरो हेस्सा के बारे में चाईबासा पुलिस का कहना है कि वह खुंटी के थाना अड़की गांव गोपोल का रहने वाला है. वह पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य है. उसकी तलाश चाईबासा पुलिस कर रही थी. 20 वर्षीय लोदरो के खिलाफ पुलिस ने सीएलए एक्ट के तहत एक मामला दर्ज करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने एक देशी कट्टा , एक जिंदा कारतूस , दो पीएलएफआई का नक्सली पर्चा , दो मोबाइल आदि सामानों को बरामद किया है. छापेमारी टीम में बंदगांव थानेदार सुबोध सिंह मुंडा , एसआई अमरजीत कुमार , अविनाश कुमार , मनोज कुमार , सतीश कुमार , एएसआई दिनेश राम , सैट 8 के सशस्त्र बल शामिल थे.



