रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला में रविवार की रात करीब 9.45 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई को कराईकेला थाना के पास जाम कर दिया . जिस कारण रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर दोनों ओर जाम लग गयी. वहीं पुलिस जमाकर्ताओं से वार्ताकर रही है. जानकारी के मुताबिक कराईकेला के एक होटल में काम करने वाले झारखंड नायक (45) रविवार की रात्रि करीब साढे दस बजे होटल में काम खत्म कर घर लौट रहा था कि इसी दौरान रांची से चक्रधरपुर की ओर जा रही एक मैक्सी पीकअप वेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कराईकेला थाना पहुंचे और मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुये थाना के सामने ही एनएच जाम कर आन्दोलन कर शुरु कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

इधर पुलिस ने मैक्सपीकअप वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है. कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार के लाख समझाने के बावजूद भी एनएच 75 तीन घंटे तक जाम रहा. नायक समाज के जिला अध्यक्ष पोरेश नायक ने कहा कि जब तक मुआवजा सही ढंग से पीड़ित परिवार को नहीं मिल जाता है तब तक जाम रहेगा. वहीं जाम को खुलवाने में थाना प्रभारी तथा बीडीओ भीषम कुमार लगातार लगे रहे. 3 घंटे के बाद जाम कर्ताओं के साथ बातचीत कर सड़क जाम को बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने हटवाया. जाम कर्ताओं के मांग पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु चक्रधरपुर रवाना हुए. पीड़ित परिवार के अनुसार उनके घर में कमाने वाला एकमात्र वही व्यक्ति था. इसको उसकी मृत्यु होने पर परिवार में आर्थिक स्थिति काफी खराब होगी. इसलिए अपने उचित मुआवजा मिलना चाहिए था.














