जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह टोला निवासी सारन्ति किस्कू ने जगदीश हेम्ब्रम हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि 14 सितंबर को जमीन विवाद में जगदीश हेम्ब्रम की हत्या ग्रामवासियों द्वारा कर दी गयी थी, जिसमें पुलिस ने केवल दो आरोपियों में कोंदा हेम्ब्रम और सरकार हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. वहीं अन्य नामजद आरोपियों में अंजलि हेम्ब्रम कोंडा हेम्ब्रम की पत्नी, बुधु हेम्ब्रम, बादल हेम्ब्रम, सरकार हेम्ब्रम की पत्नी पुदूज हेम्ब्रम, सनातन हेम्ब्रम, उनकी पत्नी और बहन मति हेम्ब्रम की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है. वे खुलेआम अपने घरों में रह रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं गांव के अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यदि जगदीश हेम्ब्रम का परिवार गांव लौटता है तो उन्हें भी जान से मार दी जायेगी. इन धमकियों के कारण वे लोग अपना गांव छोड़ किसी अन्य स्थान पर रह रहे है. उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं उनकी मां ने भी न्याय की गुहार लगाते हुए बेटे के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.














