चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत कोचड़ा निवासी मनोज कुम्हार की रविवार को सड़क हादसे मौत हो गयी थी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शव के साथ सिरींगसिया जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने सड़क को तीन घंटे जाम रखा. इस दौरान सड़क के दोनों साईड वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.राहगीर और यात्री घंटों फंसे रहे. दूसरी ओर परिवार के सदस्य मुआवजे की मांग पर डटे रहे. लगभग तीन घंटे बाद हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी मौके पर पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने हालत को संभालने की कोशिश की.उन्होंने बताया राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित बीमा योजना के तहत 4.50 लाख रुपये मृतक के पारिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही 15 से 20 दिनों के भीतर दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये एवं अन्य खर्चों के लिए 5 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत दिलाई गयी. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इस मौके पर जोंडिया सिंकु,गंगाराम सिंकु,समाजसेवी सूरज मुखी, मो.शदान,शाहरुख अली,नाजीस फरहान, देवेन्द्र कुम्हार, नरहरी,शोएब,अलतमश स्थानीय ग्रामीण एवं पत्रकार बंधु मौजूद थे.




