सरायकेला: जिला की पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 62 मोबाइल,1 टैब एवं 2 लैपटॉप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपया है.पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम हिमांशु मोदी उर्फ रचित है और वह आमादा ओपी अंतर्गत बड़ा आमादा गांव के मोदी मोहल्ला का निवासी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया की पुलिस को 13 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी की बड़ा आमदा गांव में एक युवक चोरी की मोबाइल का कारोबार करता है.(नीचे भी पढे)
अभियुक्त ज्यादातर दूसरे राज्यों और ट्रेन में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था उसके बाद आमदार उसका कारोबार करता था. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक जांच टीम का गठन करते हुए बड़ा आमदा गांव के मोदी टोला में छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस को चोरी की 62 मोबाइल, एक टैब एवं दो लैपटॉप बरामद किया गया है. उन्होंने बताया की अभियुक्त के खिलाफ सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




