
चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत केंजरा गांव में तीन माह से गायब महिला की हत्या किए जाने का खुलासा पुलिस ने किया है. इस मामले में एसडीपीओ प्रदीप उरांव सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की. इसके लिए एसडीपीओ ने एक टीम का गठन किया. इस मामले में पुलिस खुलासा करते हुए कहा कि पत्नी का हत्यारा पति ही निकला. हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल कर ली है. पुलिस ने बताया कि केंजरा गांव से 25 अगस्त से एक परिवार के पांच लोगों के गायब होने की सूचना थी. पुलिस ने इस मामले में काफी छानबीन भी की, परंतु इसका कुछ भी पता नहीं चला. मृतक का भाई मंझारी निवासी ठाकुर कालुडियां ने अपने बहनोई के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए कार्रवाई की. पुलिस ने सघन पूछताछ भी की. इसके बाद लादूराम हेस्सा ने हत्या किए जाने का खुलासा किया. उसने बताया कि उसकी पत्नी को मिरगी की बीमारी थी. उसकी बीमारी से वह तंग आ चुका था. उसने बताया कि वह गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को कंघे पर ले जाकर जंगल के पास नदी किनारे दफना दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसका कंकाल बरामद किया. पुलिस ने शव के अवशेष को फांरेंसिक जांच के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है.







