रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के केरा गांव स्थित सामुदायिक भवन के सामने स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. कार्यक्रम में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की टीम ने सहयोग प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने कहा कि हमारी पार्टी का सिद्धांत सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी जी की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है. इसी क्रम में आज केरा सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन पांडेय, जिला मंत्री सुरेश साहू, अभिजीत भट्टाचार्य, कामाख्या साहू, प्रेम प्रधान, सुरेश प्रधान, श्रीवन्त षाड़ंगी, ललित गिलुआ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



