
रामगोपाल जेना / चाईबासा : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सूचना प्रसारण मंत्रालय के विभाग पत्र सूचना कार्यालय द्वारा मंगलवार को चाईबासा जिला प्रशासन के सहयोग से समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया. जिसके उद्घाटन सत्र में चाइबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, रांची के अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय अखिल कुमार मिश्रा और जिला प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान मीडिया और सरकार संबंधी सरोकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मान्नित राज्य के वरिष्ट पत्रकार बलबीर दत्त, राजनीतिक मामलों की पकड़ रखने वाले वरिष्ट पत्रकार चंदन मिश्र व आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक प्रशांत झा की भी मौजूद रहे. इसके अलावा भी चाइबासा जिला के अन्य लोग भी मौजूद थे. इस अवसर पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के विभाग केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची के द्वारा शहर के पिल्लई हॉल में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है.



