रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के इंजीनियर साकिब जावेद के घर में कार्य कर रहा मजदूर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ जाने के कारण घटनास्थल पर ही मारा गय़ा. घटना सोमवार दोपहर में घटी. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित जंगीपुर निवासी 36 वर्षीय नजीबुल शेख अपने साथियों के साथ चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी नगर परिषद कार्यालय के इंजीनियर साकिब जावेद के घर में प्लास्टर का काम कर रहा था. इसी दौरान नजीबुल शेख 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद साथियों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची चक्रधरपुर थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और अन्य मजदूरों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.



