• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 10, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur court big order : जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, बिष्टुपुर टीएम ज्वेलर्स के मालिक मिलन अडेसरा, भतीजे समेत अन्य पर चलेगा हत्या का मुकदमा, 19 साल की लड़ाई के बाद हत्या के मामले को माना सही, सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम पर सेवा में रहते लगे थे गंभीर आरोप, यह है पूरा मामला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : 19 वर्षों के बाद अदालत ने साबित किया कि अजय बर्मन की जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टीएम ज्वेलर्स के मालिक मिलन अडेसरा, उसके भतीजे संदीप अडेसरा, उनके स्टाफ और भाड़े के गुंडों ने मिलकर हत्या की थी. जमशेदपुर कोर्ट के जुडिशल मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार की अदालत ने मिलन अडेसरा और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (2) के अंतर्गत 20 सितंबर 2025 को संज्ञान लिया और हत्या के अभियुक्तों को 18 अक्तूबर 2025 को अदालत में हाजिर होने को कहा. ज्ञातव्य है कि 24 वर्षीय अजय बर्मन पेशे से सोनार थे और अपने चाचा के साथ बिष्टुपुर स्थित छगन लाल ज्वेलर्स में लगभग 9 से 10 वर्षों तक सोने की कारीगरी सीखने के बाद अपने घर पर ही सोने और चांदी के गहने बनाने का काम शुरू किया और घटना के दिन 11 मई 2007 को अपने बकाये पैसे लेने के लिए टीएम ज्वेलर्स की दूसरी शाखा में गया था, जो जमशेदपुर के गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा में अवस्थित है. परिवारवालों का और उसके साथ गये एक साथी के अनुसार अजय बर्मन लगभग एक घंटे तक अपने बकाए पैसे लेने के लिए उक्त दुकान में बैठा रहा और फिर जब दुकान से ग्राहक चले गये तब मिलन अडेसरा, संदीप अडेसरा, दुकान के स्टाफ और कुछ भाड़े के बुलाए गये गुंडों ने सीसीटीवी बंद कर अजय बर्मन को मारना शुरू कर दिया और उनमें से एक ने स्टील का स्टूल उठाकर उसके सिर के नीचे कनपटी के पास मारा जिससे वह नीचे गिर गया. उसके बाद मिलन अडेसरा, संदीप अडेसरा, दुकान के स्टाफ और कथित गुंडे अजय बर्मन को घसीटते हुए पार्किंग की जगह ले गये. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मिलन अडेसरा ने सिदगोड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी सकल देव राम को फोन पर सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया और अजय बर्मन की लाश को सकलदेव राम और अन्य थाना अध्यक्षों और पुलिस वालों को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के आने के पहले ही अजय बर्मन की मौत हो चुकी थी. ज्ञातव्य है कि इस घटना पर दो एफआईआर दर्ज हुआ था. एक मिलन अडेसरा द्वारा 73/2007 और पुलिस द्वारा 74/2007 का केस दर्ज किया गया था. ज्ञातव्य है कि दोनों एफआईआर एक दूसरे की छाया प्रतियां थी और आरोप है कि सिदगोड़ा थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी सकलदेव राम ने अजय बर्मन के परिवार वालों के एफआईआर को गायब कर दिया था. ज्ञातव्य है कि पुलिस और मिलन अडेसरा दोनों के एफआईआर में यह दावा किया गया था कि अजय बर्मन, रिजवान के नाम से एक बम और एक रिवाल्वर के साथ टीएम ज्वेलर्स में रंगदारी वसूलने अकेले गया था. जब उसने रंगदारी मांगी तब दुकान में मौजूद लोगों ने नाराज होकर उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे. उसे पार्किंग स्थल पर ले गये जहां शोर शराबा सुनकर 250-300 लोग जमा हो गये और उन लोंगो ने अजय बर्मन को पीट पीट कर मार डाला. अजय बर्मन के परिवारवालों ने इस घटना की जांच करने के लिए लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) से आग्रह किया. पीयूसीएल ने अपनी जांच में पाया कि अजय बर्मन अपना बकाया मांगने गया था जहां मिलन अडेसरा, संदीप अडेसरा, दुकान के स्टाफ और भाड़े के बुलाए गुंडों ने उसे सीसीटीवी बंद कर दुकान के भीतर ही मारपीट कर अधमरा कर दिया, जिससे उसकी पार्किंग स्थल तक लाते-लाते मौत हो गयी. पीयूसीएल की जांच में यह भी पता चला कि वहां 250-300 लोगों की कोई भीड़ जमा नहीं हुई थी और उसे किसी भीड़ ने नहीं मारा. (नीचे भी पढ़ें)

पीयूसीएल ने यह भी खुलासा किया था कि अजय बर्मन को टीएम ज्वेलर्स वाले पहले से जानते थे क्योंकि उसने छगनलाल ज्वेलर्स, बिस्टुपुर में कारीगरी सीखी थी जिसके ठीक बगल में बिस्टुपुर की मुख्य सड़क की दूसरी तरफ टीएम ज्वेलर्स की दूकान है. यह खुलासा भी हुआ कि अजय बर्मन काफी दिनों से टी एम ज्वेलर्स का माल बना रहा था. पीयूसीएल ने अपनी रपट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी और मानवाधिकार आयोग ने इस हत्याकांड की जांच शुरू की. मानवाधिकार आयोग को भेजे अपनी रपट में जिला पुलिस ने खुलासा किया कि सीसीटीवी की जांच में कोई बम या रिवाल्वर दिखाई नहीं दिया और सीसीटीवी को अजय बर्मन के साथ मारपीट करने से पहले बंद कर दिया गया था. पोस्टमार्टम की रपट भी पुलिस और मिलन अडेसरा की एफआईआर को झूठा साबित कर रही थी. ज्ञातव्य है कि तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम ने अभियुक्तों साथ सांठ-गांठ कर अदालत में 30 अक्तूबर 2010 को एफआरटी (कोई तथ्य केस में नहीं बताते हुए केस को बंद करने का याचिका) दायर किया और मामले को 22 फरवरी 2022 को खारिज करवा दिया. ज्ञातव्य है कि इस दौरान अदालत से मृतक के परिवारवालों को कोई सम्मन नहीं मिला ना ही सकलदेव राम या किसी अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें उनका बयान लेने के लिए बुलाया. खोजबीन करने पर पता चला कि और आरोप लगाया गया कि पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम और अभियुक्तों ने मिलकर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से उक्त मामले का ऑडर सीट ही गायब करवा दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

पीयूसीएल के लोगों ने उसके बाद अपने दस्तावेजों और जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से मिले गिने चुने आदेशों के माध्यम से उच्च न्यायालय में एफआरटी को एक रिट (डब्ल्यूपी सीआर 472/2017) दायर कर चुनौती दी. अदालत ने 13 अप्रैल 2018 के अपने आदेश द्वारा एफआरटी को अवैध करार करते हुए पीटिशनर को कमप्लेन पिटीशन दायर करने को कहा. इस पीटिशन को कोर्ट के मजिस्ट्रेट एकता सक्सेना ने 10 अप्रैल 2024 को तकनीकि कारणों से खारिज कर दिया जिसे रिवीजन में माननीय सेशंस कोर्ट ने अवैध करार दिया और फिर लंबी अदालती प्रकिया के बाद अदालत ने अजय बर्मन की हत्या को हत्या करार दिया और मिलन अडेसरा और अन्य को हत्या के अपराध का जिम्मेदार बताया. इस मामले की पैरवी परिजनों की ओर से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार, मंजरी सिन्हा और निर्मल घोष ने की. ज्ञातव्य हो कि अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और अधिवक्ता अमिताभ कुमार इस मामले को पिछले 19 वर्षों से देख रहे थे और दोनों अधिवक्ताओं ने अदालत द्वारा 19 सालों के बाद दिये गये इस आदेश पर संतोष व्यक्त किया और अदालत की सराहना की.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand rajya sabha elections-झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस की आपत्ति खारिज
खबर

Jharkhand rajya sabha elections-झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस की आपत्ति खारिज

June 10, 2026
Deoghar nagar nigam action- देवघर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,टॉवर चौक से आजाद चौक के बीच कई दुकानों से वसूला जुर्माना, हिदायत भी दी गयी
खबर

Deoghar nagar nigam action- देवघर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,टॉवर चौक से आजाद चौक के बीच कई दुकानों से वसूला जुर्माना, हिदायत भी दी गयी

June 10, 2026
west singhbhum court decision- चाईबासा की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जुर्माना भी लगाया
खबर

west singhbhum court decision- चाईबासा की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जुर्माना भी लगाया

June 10, 2026
Next Post
Jharkhand governor in bahragoda : बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, बच्चों का बढ़ाया हौसला, दिनेशानंद गोस्वामी ने की मेजबानी

Jharkhand governor in bahragoda : बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, बच्चों का बढ़ाया हौसला, दिनेशानंद गोस्वामी ने की मेजबानी

west singhbhum goilkera-गोईलकेरा में पांच वर्षों से अधूरी 58 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, हंडी और बाल्टी लेकर सड़क पर निकाला विरोध मार्च, कार्यालय का किया घेराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand rajya sabha elections-झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस की आपत्ति खारिज

Deoghar nagar nigam action- देवघर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,टॉवर चौक से आजाद चौक के बीच कई दुकानों से वसूला जुर्माना, हिदायत भी दी गयी

west singhbhum court decision- चाईबासा की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जुर्माना भी लगाया

west singhbhum goilkera-गोईलकेरा में पांच वर्षों से अधूरी 58 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, हंडी और बाल्टी लेकर सड़क पर निकाला विरोध मार्च, कार्यालय का किया घेराव

Jharkhand governor in bahragoda : बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, बच्चों का बढ़ाया हौसला, दिनेशानंद गोस्वामी ने की मेजबानी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand rajya sabha elections-झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस की आपत्ति खारिज

Deoghar nagar nigam action- देवघर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,टॉवर चौक से आजाद चौक के बीच कई दुकानों से वसूला जुर्माना, हिदायत भी दी गयी

west singhbhum court decision- चाईबासा की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जुर्माना भी लगाया

west singhbhum goilkera-गोईलकेरा में पांच वर्षों से अधूरी 58 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, हंडी और बाल्टी लेकर सड़क पर निकाला विरोध मार्च, कार्यालय का किया घेराव

Jharkhand governor in bahragoda : बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, बच्चों का बढ़ाया हौसला, दिनेशानंद गोस्वामी ने की मेजबानी

Jamshedpur court big order : जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, बिष्टुपुर टीएम ज्वेलर्स के मालिक मिलन अडेसरा, भतीजे समेत अन्य पर चलेगा हत्या का मुकदमा, 19 साल की लड़ाई के बाद हत्या के मामले को माना सही, सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम पर सेवा में रहते लगे थे गंभीर आरोप, यह है पूरा मामला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News