रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: क्रिकेट युवा संघ,पुसालोटा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी उरांव ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता एवं उपविजेता टीम को प्राईज देकर सम्मानित किया.इस महामुकाबले में सरायकेला ,कुचाई, खरसावां,चाईबासा, चक्रधरपुर,सोनुवा क्षेत्र के कुल 24 टीमों ने भाग लिया. सोनुवा प्रखण्ड दीगीलोटा की टीम क्वाटर फाइनल खेलकर लाटरी के माध्यम से फाईनल में जगह बनाई.(नीचे भी पढ़े)

सेमीफाइनल का मैच कुचाई प्रखण्ड के मुण्डादेव एवं चक्रधरपुर प्रखण्ड के दुधकुण्डी के बीच खेला गया जिसमें दुधकुण्डी की टीम ने 4 ओवर में 35 रन बनाकर मुण्डादेव की टीम को 36 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसका पीछा करते हुए मुण्डादेव की टीम ने 1 बॉल रहते ही जीत हासिल कर लिया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं सिक्का उछालकर मुख्य अतिथि सन्नी उरांव द्वारा फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया.प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुण्डादेव और दिगीलोटा के बीच खेला गया, जिसमें दिगीलोटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 4 ओवर में 46 रनों का लक्ष्य मुण्ड़ादेव की टीम के समक्ष रखा. जिसका पीछा करते हुए मुण्ड़ादेव की टीम ने 17 वॉल में ही 46 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया.(नीचे भी पढ़े)
क्रिकेट के इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सन्नी उरांव सहित गांव के मुण्डा रान्दो कोड़ा, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, झामुमो जिला संयुक्त सचिव प्रदीप महतो झामुमो के युवा नेता अमर सिंह बोदरा, मनोज डांगिल अतिथि के रूप में मंचासिन रहे.प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में माइक पर आंखों देखा हाल सुना रहे मंगल खंडाईत एवं सुरेश बोयपाई एवं तुराम सामाड़, विशाल कोड़ाह, मंगल, पप्पु सामाड़, नन्दलाल रुईडी, भागीरथी कोड़ाह आदि समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



