रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में मारवाड़ी महिला समिति की ओर से 7 और 8 जुलाई को आयोजित श्रावणी मेला का विधिवत उद्धघाटन विधायक सुखराम उरांव ने किया. भगवान गणेश बप्पा की पूजा अर्चना कर मेला का उद्धघाटन किया. यह दो दिवसीय मेला चक्रधरपुर के मुख्य मार्ग स्थित सलूजा विवाह भवन सलूजा काम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा.श्रावणी मेला में स्थानीय लोगों को राखी, परिधान, आभूषण, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक खेलों की विविधता देखने को मिलेगी, जिसमें विभिन्न स्टॉल लगाएं गए है. मेले में पारंपरिक और आधुनिक वस्तुओं का आकर्षक समावेश किया गया है, जो खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा. सोने जेवरात की स्टॉल भी लगाए गए है. (नीचे भी पढ़े)

मारवाड़ी महिला समिति की यह पहल न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक कदम है. बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है.मेले में भाग लेने के लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजकों को बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे है.मारवाड़ी महिला समिति की और से विधायक सुखराम उरांव झामुमो नेता पप्पू लाला और पंकज शर्मा को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, सचिव निशु केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राधा अग्रवाल ने बताया की महिलाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म देने का समिति प्रयास कर रही है.



