रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:मंगलवार को चक्रधरपुर के टीकरचांपी में कोल्हान नितिर तुरतुंग केंद्रीय कमेटी द्वारा संचालित नि: शुल्क केंट क्लासेस, लाइब्रेरी, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र एवं शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र के तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने कहा कि यहां के विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा सफलता हासिल करें. उन्होंने कहा कि भले ही यह केंद्र छोटे से झोपड़ीनुमा में चल रहा हैं. लेकिन आने वाले दिनों में यह रोल मॉडल बनेगा.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान पूर्व उप केंद्रीय श्रम आयुक्त झारखंड सरकार के ज्ञान सिंह दोराइबुरू ने कहा कि केंट क्लासेस यहां के गरीब तबके के बच्चों को उत्थान के लिए अच्छा काम कर रही हैं. इसलिए बच्चे यहां आकर शिक्षा ग्रहण करें. इस उम्र के बच्चे भटकाव की ओर चले जाते हैं. इसलिए अच्छा शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें. मौके पर अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक माझीराम जामुदा, सोमा गागराई, मुखिया समीना गागराई, प्रेम सिंह डांगिल, दयासागर केराई, राम कोड़ा, मंजिल बानरा, पंकज बांकिरा, हेमंत सामड, रवि हेम्ब्रम, गौतम गागराई, सुनिता पूर्ति, बिक्की बांकिरा, गणेश लामाए, बिक्की बांकिरा आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)

कार्यक्रम के दौरान केंट क्लासेस में शिक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थी सफल हुए हैं. जिसमें से शारीरिक प्रशिक्षण में 1, एसएससी में 1 तथा अग्निवीर में 5 कुल सात विद्यार्थी सफल हुए. मौके पर केंट क्लासेस द्वारा सभी अतिथियों के अलावा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. साथ ही खेल के क्षेत्र में गोल्ड व सिल्वर मेडल लाने वाले समाज के हीरामनी दिग्गी और राजेश बोदरा को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व केंद्रीय श्रम आयुक्त ज्ञान सिंह दोराइबुरू कहा कि दोनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के खेल निदेशक कार्यालय जाकर उनका प्रमाण पत्र जमा कराएंगे. साथ ही दोनों को सुविधा देने की मांग करेंगे, ताकि दोनों खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें.



