
चाईबासा : जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कराईकेला में 14 माह पूर्व पानमति जामुदा नामक महिला की चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के 14 माह बाद चक्रधरपुर पुलिस ने पानमति जामुदा के हत्यारे को गुरुवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया। ज्ञात हो की 26 मार्च 2019 को ग्राम इन्दकाटा, टोला-मोरांगटांड से करीब एक किमी आगे सुनसान एवं खेत की झाड़ी के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। महिला की शिनाख्त तत्काल नहीं हो पायी थी। इस सम्बन्ध में चक्रधरपुर थाना में मामवा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम मृतिका की पहचान पानमति जामुदा उर्फ पानबुई जामदा, पति-राहुल जामुदा, सा- बैधमरा, थाना-सोनुवा, जिला-प सिंहभूम के रूप में हुई थी। तकनीकी अनुसंधान में आए तथ्यों के आधार पर जब संदेही घासिया जामुदा उर्फ गोन्दो (उम्र 24 वर्ष, पिता-सेलाय जामुदा, सा- बैधमारा, थाना-सोनुवा, जिला-40 सिंहभूम) से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया। अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में उसके द्वारा बताया गया कि पानमति जामुदा के पति राहुल जामुदा के जेल जाने के बाद उसकी नजदीकी मृतिका से काफी बढ़ गई थी। दोनों साथ में घूमने एवं हट-बाजार भी जाते थे। वहीं पानमति के लिए उसके कहने पर कुछ समान खरीद देता था। परन्तु धीरे-धीरे उसकी मांग बढ़ने लगी और एक दिन पानमति ने उसे धमकी दी कि अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो तुम पर केस कर फंसा दूंगी। यह सुन कर आपोरी घसिया जामुदा के दिमाग में पानमति को हटाने को विचार आ गया। ताकि रास्ता हमेशा के लिए साफ हो जाए। इसी प्लान के तहत मृतिका को चक्रधरपुर बुलया और वहां से इन्दकाटा, टोला मोरगटांड की ओर साईकिल पर बैठाकर चक्रधरपुर-कराईकेला मुख्य सड़क होते हुए ले गया। मोरांगटांड से आगे सुनसान जगह पर साईकिल को सड़क किनारे लगाकर उसको बहला फुसलाकर नीचे खेत में ले जाकर धोखे से पूर्व से अपने पास रखे चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। तत्पश्चात संजय नदी में आकर हाथ मुंह धोकर वहीं नदी में घटना में प्रयुक्त चाकु फेंक कर वापस घर चला गया। उसके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर संदेही घासिया जामुदा उर्फ गोन्दो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
पुनि सह थाना प्रभारी चक्रधरपुर थाना प्रवीण कुमार, परि पुअनि सौरभ कुमार ठाकुर, परि पुअनि बिपिन चन्द्र महतो, परि पुअनि धनंजय कुमार सिंह, परि पुअनि मंजेश कुमार सिंह, परि पुअनि पवन कुमार अग्रवाल, आ / 537 पंकज कुमार आ / 520 रमेश महतो.













