
चाईबासा : जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधविला पंचायत के बहदा गांव में पिछले गुरुवार को बांस के विवाद में दामोदर तिरिया की हत्या करने के आरोपी उसके चचेरे भाई रोबड़ो तिरिया जेटेया पुलिस ने मामला दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रोबड़ो तिरिया ने अपने ही चचेरे भाई की दावली से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। इसी मामले में शनिवार को जेटेया पुलिस द्वारा हत्यारा भाई रोबड़ो तिरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस सबंध में मृतक के पत्नी शुरू कुई तिरिया की लिखित शिकायत पर रोबड़ो तिरिया को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया गया की जेटेया पुलिस को गुरुवार के रात्रि करीब 8 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बहदा के टोला रोबडोसाई में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इसी सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल पर ही मृतक दामोदर तिरिया की रोबडोसाई के रूप में पहचान हुई। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी धारदार हथियार से सिर में मार कर उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में वादिनी शुरु कुई तिरिया के फर्दबयान के आधार पर जेटया थाना में प्राथमिकी अभियुक्त रोबडो तिरिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रोबडो तिरिया के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दावली उसके घर के कोने से बरामद कर जब्त की गयी है। अभियुक्त द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया गया है।







