
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के टोकलो थाना के पदमपुर गांव में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही 50 वर्षीय लिटाराम भूमिज ने युवक की हत्या की है. लिटाराम भूमिज अपनी छोटी पत्नी को रानी भूमिज को किसी कारण से उसकी पिटाई कर रहा था. तभी बीच-बचाव करने आए युवक पर विटारा राम भूमि स्नेह हमला कर दिया. जिससे उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गई. मृतक का नाम सुनिया सामड बताया जा रहा है. वही लिटार आराम की पत्नी भी घायल है. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग आरोपी को घटनास्थल पर ही बांध कर रखे थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उनके हवाले किया गया. वही घायल पत्नी रानी भूमिज को चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.




