रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : “एकल महिला समिति करंजो “एकल ग्रामोथान संस्थान करंजो के एक वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में समिति द्वारा वर्षगांठ मनाया गया. जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आरम्भ ऊं के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ. सभी सदस्यों का परिचय व नए सदस्यों का स्वागत किया गया. इस दैरान वर्षगांठ के साथ-साथ बैठक भी की गयी. इसमें सालाना कार्यक्रम का रिपोर्ट महिला समिति की अध्यक्ष नीतू साहू के द्वारा दिया गया. वहीं अगले साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई. नए पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया. सभी ने शपथ ली कि एकल को बढ़ावा देने व निरंतर आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष नीतू साहू, सचिव आशा भगेरिया, सह कोषाध्यक्ष रीना भेगेरिया, सिलाई सेंटर प्रमुख कंचन छाबड़ा, सविता चुंग, राखी साव कम्प्यूटर प्रमुख आशा साव, ममता भेगेरिया, मोनिका गुप्ता, अस्मिता आजमानी व सदस्यगण, शिपा मिश्रा, सुषमा साव, बिमला प्रसाद, सुलभा सिंदे, अनिता भेगेरिया, मीना भेगेरिया शामिल रही.




