रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : विद्यालय प्रबंधन समिति एवं मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसायटी ने चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसायटी के सदस्यों की ओर से नीट-2023 में सफल स्कूल की पूर्व छात्रा लक्ष्मी कुमारी महतो को सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई. (नीचे भी पढ़ें)

सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉक्टर बनकर समाज सेवा एवं देश सेवा करना गौरव की बात है. डॉक्टर का पेशा एक बेहतरीन पेशा है. इसमें धनार्जन के साथ-साथ देश सेवा एवं समाज सेवा भी निहित है. निःस्वार्थ भाव से डॉक्टर मरीजों की सेवा करते हैं, इसलिए डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है. उन्होंने लक्ष्मी को एक अच्छा डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करते हुए अपने माता-पिता, अपने समाज का नाम रौशन करने की शुभकामना दी.(नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डॉ सच्चिदानंद राम, गणेश्वर महतो, ओम प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, राज किशोर महतो, प्रभात कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, विद्यालय के निदेशक बलराज कुमार हिंदवार, नृपेंद्र महतो, मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो, मधुसूदन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के नागराजू के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा दसवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.



