
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के सदर थाना अंतर्गत पड़ने वाले सदर बाजार के (राजा बाड़ी गली) स्थित भगवती सेंटर मार्केट में एक कपड़े की दुकान में अग लगने से करिब 10-12 लाख रूपये की गरम कपड़ा जल कर स्वाहा होने की खबर है. इधर घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामक विभाग के द्वारा दो दमकल भेज कर आग पर काबु पाने का प्रयास किया गया. वहीं सदर थाना पुलिस घटना की सुचना पाकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आग शॉट सर्किट से लगी है या कैसे इस मामले की खुलासा नहीं हो पाया है. इस सबंध में मिली सूचना के अनुसार सदर बाजार स्थित राजा बाड़ी गली में भगवती मार्केट कांप्लेक्स में टुंगरी निवासी कपड़ा व्यवसायी विष्णु चिरानिया के ग्राउंड फ्लोर में कपड़े की दुकान है जिसमें आग लग गई. बताया जाता है कि आग अहले सुबह लगने की चर्चा है, यदि रात्रि में आग लगती को कई दुकान चपेट में आ जाता और एक बड़ा हादसा हो सकता था.
बताया जा रहा है कि प्रातः जब अगल-बगल के दुकानदार दुकान खोलने मार्केट पहुंचे तो दुकान से आग का धुआं निकलते देखा तो इसकी जानकारी दुकान मालिक एवं सदर थाना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी गई. सूचना पाते ही दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए दो दमकल भेजा गया, जिससे विभाग के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर किन कारणों से दुकान में आग लगी इसकी तफ्तीश करने में जुट गई है. दमकल विभाग के दो वाहन आग बुझाने का प्रयास में जुटा है. आग लगने की घटना से आस पास के दुकानदारों में भी अफरा -तफरी मची रही.






