चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पुलिस ने अज्ञात युवकों को हिरासत में लिया है. इसके बाद युवकों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, एसपी आशुतोष शेखर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए देर रात से छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्क फ्रॉम होम पर है. वह चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत कमारहातु में किराये के घर में रहती है. पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया है कि दुष्कर्मी के बाद अपराधी हो भाषा में कह रहे थे कि इन दोनों को जाने नहीं देना है, मारो दोनों को. (नीचे भी पढ़ें)
10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
युवती के बयान पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है. दर्ज मामले में बताया गया है कि पीड़िता अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा 20 अक्टूबर शाम लगभग 5.40 बजे गई थी. वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी. जब कुछ अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आए और उसके साथ मारपीट कर उसे सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया. जबकि युवती के दोस्त के साथ मारपीट कर छोड़ दिया. पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और पांच हजार रुपए भी छीन लिए.







