रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचकडा गांव में हरिनाम संकीर्तन के आयोजन के लिए पूजा अर्चना शुरू हो गई है. इसी के तहत गुरुवार को शुभ खूंटा गाड़ा पूजा संपन्न हुई, साथ ही आमंत्रित कीर्तन मंडली ने पूरे गांव में भ्रमण किया, जिसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में जय राधे गोविंद कोलचकडा संघ के सदस्य उमाकांत प्रधान ने बताया कि आगामी अप्रैल माह तक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुरुलिया से जनक दास गोस्वामी कीर्तन मंडली, भीम दास गोस्वामी कीर्तन मंडली, झाड़ग्राम से राय रामानुज कीर्तन मंडली, तापसी महिला कीर्तन मंडली, हर-हर महादेव कीर्तन मंडली, कोलचोकडा युवा कीर्तन मंडली सहित अन्य कीर्तन मंडलियों ने गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए हरिनाम संकीर्तन कर रही हैं. हरिनाम संकीर्तन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है. हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में गांव के बेनीसागर प्रधान, सुधांशु प्रधान, बज्रनाथ प्रधान, उमेश प्रधान, तांत्रिक प्रधान, जगत किशोर प्रधान, पंकज प्रधान, मिहिर प्रधान, इंद्रजीत प्रधान, केशव प्रधान, हेमंत, गौरव प्रधान, गोपाल प्रधान समेत पूरे गांव के लोग जुटे हुए हैं.



