रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा के सारंडा जंगल में करीब दस दिन पूर्व आइईडी ब्लास्ट में जख्मी हाथी की कल रात इलाज के दौरान मौत हो गई. वनतारा की मेडिकल टीम और वन विभाग ने कल घायल हाथी को देर शाम ट्रैंक्विलाइज करने के बाद इलाज शुरू किया था, लेकिन हाथी को बचाया नहीं जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

आज जराइकेला स्थित समता वन प्रक्षेत्र परिसर में मृत हाथी का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसमें पाया गया कि हाथी के पैर के नीचे का कुछ हिस्सा गायब है. पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर ने बताया कि मृत हाथी का सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. हाथी को जराइकेला स्थित समता वन प्रक्षेत्र परिसर में ही दफना दिया गया.











