चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व चन्द्र कुमार मिश्रा के पोता अभिषेक मिश्रा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भरोसा जताते हुए उन्हें चाकुलिया नगर कमेटी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. रविवार को अभिषेक मिश्रा को पूर्व विधायक प्रदीप बलमुचू और जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने श्री मिश्रा को पत्र देकर शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जिस भरोसे और उम्मीद के साथ चाकुलिया नगर कमेटी की जिम्मेदारी दी है वे उसपर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारी और युवा साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने का काम करेंगे. विदित हो कि अभिषेक मिश्रा लंबे समय से ही कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और संगठन में रहकर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है. जिसके कारण उनकी यह जिम्मेदारी दी गयी है.











