रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं. शहर के गुदड़ी बाजार की बरतन व जेवरात की दुकान में गत रात चोरी हो गई है. अज्ञात चोर शनिवार की रात एक बरतन व एक जेवर दुकान का छप्पर तोड़कर अंदर घुसे एवं वहां से सोने के व अन्य सामग्रियों की चोरी कर ले गए. रविवार सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तब उन्होंने देखा कि दुकान के सामान बिखरे पड़े हैं और दुकान की छत का एस्बेस्टस खुला हुआ है. इसके बाद उन्होंने चक्रधरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम नरेश जेवर व बरतन दुकान के मालिक, पूर्व वार्ड पार्षद राजू कसेरा दुकान बंद कर घर चले गए. रात में अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस की छत तोड़कर दुकान से सामान चुरा ले गए. बताते चलें कि इससे पहले रेलवे क्षेत्र के इतवरी बाजार की एक दुकान में भी चोरी की घटना घट चुकी है. दुकान से कितने मूल्य के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी हुई है, इसकी अभी गणना चल रही है. बताते चलें कि चोरी की घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि किसी महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि इस वारदात में और भी अपराधी शामिल हो सकते हैं.











