
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में गुरूवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के पट्टाजैंत निवासी भगवान प्रधान और मणिमा प्रधान के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक विधवा महिला घायल हो गई. घायल महिला का इलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में चल रहा है. बताया जा रहा है की काफी दिनो से जमीन और उस पर लगे ईमली के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है. आपसी जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने विधवा महिला की डंडे से पिटाई कर उसे घायल कर दिया. घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र किया गया. घायल महिला मणिमा प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत जगन्नाथपुर थाने मे की है. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत पट्टाजैंत निवासी भगवान प्रधान और मणिमा प्रधान के बीच काफी दिनो से जमीन और उस पर लगे ईमली के पेड़ का विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय मे है, जिसका फैसला अभी तक नही हुआ है. गुरुवार को दोपहर के करीब 1:00 बजे हवा पानी से ईमली का पेड़ गिर गया. पेड़ रास्ता के बीचोबीच गिर गया था, जिसकी डाली को हटाने के लिए मणिमा प्रधान गई तो भगवान प्रधान एवं उसके बेटे ताज कुमार प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई. उसकी छाती, पीठ व कंधे पर अंदरूनी चोट आई है. पड़ोसी के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला ने इसकी शिकायत जगन्नाथपुर थाने में की है तथा भगवान प्रधान व उसके बेटे ताज कुमार प्रधान के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है.






