
संतोष वर्मा
चाईबासा : नक्सलियों की टोह में पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चम्पाबा सासंग टोला के पहाड़ी के पास जंगल में बुधवार को टेबो पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार किया. बाद में पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य होने की पुष्टी भी की. ज्ञात हो पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की टेबो थाना क्षेत्र में उग्रवादी सदस्यों का चहल-पहल शुरू है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस कप्तान द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाने का दिशा-निर्देश दिया गया. इसी विशेष छापामारी अभियान के दौरान सफलता हाथ लगी. ज्ञात हो की टेबो थाना के पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, महन्ती मुर्मू एवं सैट-06 सशस्त्र बल के साथ टेबो थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं विशेष छापामारी के क्रम में चम्पाबा सासंग टोला के पहाड़ी के पास जंगल में पहुँचे तो एक लड़का सामने से आता देखकर उसे रोकने के लिए बोले तो पुलिस बल को देखकर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से पकड़ाये युवक से गहन पूछताछ वहीं की गयी. इस दौरान उस युवक ने अपने आपको पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना के ईंचागुट्टी का रहने वाला 22 वर्षीय हाजरा रूगु बताया, जो पीएलएफआई दस्ता के शनिचर सुरीन तथा चम्पा उर्फ डाडु नाग के सहयोगी एवं दस्ता सदस्य में काम करते है तथा उसका तलाशी लेने पर उसके पास से लेवी वसूली के लिए लेटर पैड बरामद किया गया. उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पीएलएफआइ के एरिया कमान्डर शनिचर सुरीन एवं चम्पा उर्फ डाडू नाग के लिए काम करने की बात बताई है. इन्हें स्वीकारोक्ति बयान के आधार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.







