रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला झामुमो कार्यसमिति की जिला अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में गुवा शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ. इसके अलावा सदस्यता अभियान की समीक्षा, डुमरी उप-चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति से चुनाव प्रचार के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई. जिला समिति वर्ग–संगठन के अविलम्ब विस्तार को लेकर भी दिशा निर्देश दिये गये. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारियों, केंद्रीय सदस्यों, जिला कार्यसमिति के सदस्यों, वर्ग-संगठन के सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड/नगर समिति के अध्यक्षों व सचिवों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की.











