रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल के कराईकेला थाना अंतर्गत 2020 में युवक सीताराम बोदरा का अपहरण व बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पांच साल के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए राम बोदरा, विशाल पूर्ति व लालो बोदरा को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. इस मामले की जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम प्रकाश ने दी. उन्होने बताया कि प्रेम प्रंसग को लेकर सीताराम बोदरा की हत्या की गयी. गिरफ्तार युवक की निशादेही पर सीताराम बोदरा का नरकंकाल बरामद किया गया है. पुलिस ने नरकंकाल को फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने बताया कि सीताराम बोदरा का माघे दिग्गी नामक महिला से प्रेम संबंध था. इसकी भनक पातोर होनहागा व माचे दिग्गी को लग गयी थी. इसके बाद पातोर होनहागा व माचो दिग्गी सीताराम बोदरा का रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा. इसके बाद सीताराम बोदरा का अपहरण कर हत्या कर दी गयी. इसके बाद शव को राजविजयपुर व बेनटागर के बीच सुनसान कैनाल के पास शव को दफना दिया. पुलिस ने लगातार अनुसंधान व तकनीकी का सहारा लेकर जांच को आगे बढ़ाया. तकनीकी साक्ष्यों और अपुष्ठ सूत्रों के आधार पर इन लोगों को पुछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के दौरान तीन ने अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली. इसके बाद दफनाया गया शव के नरकंकाल को जमीन से बाहर निकाला गया और जांच के लिए रांची भेज दिया.



