चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका के धनाबुरु पंचायत में डीबीएल कंपनी द्वारा प्रस्तावित आयरन स्पंज कंपनी के खोले जाने को लेकर शनिवार को प्रशासन द्वारा बुलाए गए जनसुनवाई का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध कर दिया, जिसके बाद जनसुनवाई टाल दी गयी और सारे पदाधिकारी बैरंग लौट गए. हालांकि जनसुनवाई में एक भी ग्रामीण नहीं पहुंचे. उन्होंने पालगम चौक के पास ही धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन के लोग घंटो इंतजार में बैठे रहे. अंततः ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए जनसुनवाई टाल दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि किसी कीमत पर आयरन स्पंज कंपनी खुला नहीं दिया जाएगा. इससे क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषण होगा और उनकी खेती प्रभावित होगी. लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा. विरोध प्रदर्शन वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. देखें ग्रामीणों का विरोध.



