चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र के बिंजु नवाटोली से वन विभाग के द्वारा लगभग 10 लाख रुपये का अवैध साल लकड़ी का बोटा बरामद किया गया। वन विभाग ने गुप्त सूचना पर पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनन्दपुर वन परिक्षेत्र के बिंजु गांव के नवाटोली टुंगरी में छापेमारी कर 84 पीस साल लकड़ी का बोटा बरामद किया। जब्त लकड़ियों को वन विभाग कार्यालय परिसर ले जाने की तैयारी हो रही है। बताया जाता है कि जब्त लकड़ियों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। वन विभाग के द्वारा कि गई इस कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]








