
चाईबासा: सारंडा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने व फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ हीरालाल रवि ने सख्त निर्देश दिए. वे आज विभिन्न थानों प्रभारियों के साथ बैठक कर कही.उन्होंने कहा कि अपराध पर हरहाल में अंकुश लगना चाहिए,ताकि आमजनता अमन चेन से रह सके. अपराध किसी तरह के हो,इसके लिए एक टीम बनायी जाएगी. जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी करेंगे. सभी थानों को यह निर्देश दिया गया है कि इसकी सूची बनाए, और गिरफ्तारी के लिए रोज अभियान चलाएं, अभियान जबतक चलेगा जबकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो जाए. आयरन ओर का अवैध माइनिंग को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी छापामारी अभियान चलाकर अवैध माइनिंग को रोका जाएगा. अवैध माइनिंग को रोकने के लिए आम जनताओं का सहयोग भी बहुत जरूरी है. इस क्षेत्र में कहीं भी अवैध माइनिंग करते देखा गया तो इसकी सूचना आम लोगों के द्वारा विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों को दे सकते हैं उसका नाम गुप्त रखा जाएगा आम जनता इस फोन नंबर पर सूचना दे सकते हैं. नोवामुंडी, बड़ाजामदा, किरीबुरू, गुवा आयरन क्षेत्र जगह है. इन क्षेत्रों में टाटा स्टील,टाटा स्टील लौंग प्रोडेक्ट एवं सेल को ही आयरन ओर निकालने की लीज है. बैठक में किरीबुरु एसडीपीओ हीरालाल, किरीबुरू पुलिस निरीक्षक शिव पूजन बहेलिया, किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार, नोवामुंडी पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, गुवा थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह, बड़ाजामदा ओपी थाना प्रभारी शोभनाथ सोरेन मौजूद थे.







