
चाईबासा : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के प्रतिनिधियों ने चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी संदीप बक्शी एवं एडीसी एजाज अनवर से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम, टीकाकरण शिविर, राशन, पेंशन, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। आने वाले समय मे चक्रधरपुर शहर और गांव में मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन के बारे मे चर्चा हुई और मेगा शिविर का प्रस्ताव रखा गया। एडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मेगा टीकाकरण शिविर चक्रधरपुर के विभिन्न जगहों में लगाया जाएगा। साथ ही काफी सामाजिक कल्याणकारी मुद्दे पर चर्चा हुईl शहर और गांव में अभी भी लोग राशन और पेंशन से वंचित हैं, इसलिए संगठन के द्वारा आगे विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को राशन और पेंशन की सुविधा से जोड़ने और आने वाले समय में शहर के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के उप निदेशक सिद्धार्थ मोदक, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी प्रशांति साहा ओर कोल्हान के मीडिया प्रभारी उमेश मोदक उपस्थित थे।







