चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में पुरानी बस्ती संजय नदी बालियाघाट में पुल निर्माण कार्य का विधायक सुखराम उरांव के द्वारा 97 मीटर पुल शिलापट्ट का अनावरण किया गया. इस पुल को बनने में चार पिलर और दो एवोटमेंट बनेगा. जिसकी कुल लागत लगभग 3 करोड़ 90 लाख का होगा.
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यहां पुल बनने से यहां के लोगों के साथ-साथ मां पौड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा. विधायक सुखराम उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां पर पुल निर्माण की मांग थी. (नीचे भी पढ़ें)
जनता और यहां के श्रद्धालुओं की मांग पूरा हो रहा है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद दिनेश जेना समेत विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि मौजूद रहे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, झामुमो नेता राहुल आदित्य, कांग्रेस नेता विजय सामाड, ठीका कंपनी के महेश, राजा और स्थानीय लोग एवं विभाग के अभियंता मौजूद थे.











