पांड्राशाली : सिंहभूम जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत बासा गामहरिया के समीप बीती रात अज्ञात अपराधियों ने बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू की गला रेत कर हत्या कर दी. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पांड्राशाली ओपी पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मृणाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू बीते रविवार की शाम दोपाई बाजार गए थे. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया के समीप सड़क किनारे मुंडा मंजीत हाईबुरू का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देखा. वही ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू की हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के मानकी मुंडा संघ ने भी इस हत्या की घोर निंदा की है. ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.














