रामगोपाल जेना / चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. कोल्हान एरिया में पुलिस प्रतिबंधित भाकपा (माओ) अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभियान के क्रम में गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा कैंप से हुसिपी- कंटबा के रास्ते में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 05 किलो का केन बम बरामद किया है. यह केन बम पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य जमीन के अंदर बिछाया गया था. ताकि इस रास्ते से पुलिस आवागमन करेंगे तो विस्फोट होगा. जिससे उनको हानि हो.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन पुलिस की सक्रियता ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. विदित हो कि भाकपा (माओ) के कमांडर अजय महतो, मोछु एवं अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमे हुए है. इस सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने बरामद केन बम को निष्किय कर दिया.



