रामगोपाल जेना,चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले में अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं का उत्साह देखने को मिला. जिला ओलम्पिक संघ एवं झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.इस अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए लगभग 8 किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई, जिसमें 66 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. पुरुष वर्ग में मांगु ईचागुटू ने प्रथम, भीमो चन्दन ने द्वितीय, बिंदराय पुरती ने तृतीय, सेलाय सुण्डी ने चतुर्थ तथा मथियस सुण्डी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया.वहीं महिला वर्ग में प्रतिका महतो प्रथम, पिंकी देवगम द्वितीय, शीला बानरा तृतीय, सोनामुनी लागुरी चतुर्थ तथा प्रीति तियु पांचवें स्थान पर रहीं.(नीचे भी पढ़े)

सभी विजेताओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं महासचिव अजय कुमार नायक ने नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में तकनीकी पदाधिकारी कश्मीर कान्डेयांग, अर्जुन महाकुड़, दीपक पासवान, राजू बिरूवा सहित कई खेल पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के तहत 25 जून को चक्रधरपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 26 जून को चाईबासा में कराटे प्रतियोगिता तथा 27 जून को चक्रधरपुर में जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.







