
चाईबासा: चाईबासा शहर के विभिन्न वार्डों- मोहल्लों में मंगलवार को सुबह पीएचइडी. द्वारा गंदे पानी की सप्लाई किए जाने से लोगों में नाराजगी है. एक दूसरे मोहल्ले वासियों ने जब मामले की जानकारी लेनी चाही तो कई लोगों ने कहा कि हमारे घरों में भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. एक और कोरोना को लेकर लोग ऐसे ही बचाव के भरसक प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गंदे पानी की सप्लाई से लोग भयभीत हैं. इससे पूर्व भी कई बार ऐसा मामला सामने आ चुका है. गंदे पानी के पीने से वेक्टर जनित रोग होने का खतरा रहता है. साथ ही गंदे पानी से नहाने से त्वचा रोगों के साथ-साथ दाद, खुजली एवं अन्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. वही गंदे पेयजल आपूर्ति के मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि गंदे पेयजल आपूर्ति की सप्लाई होना जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डालने के समान है. मामले को लेकर जल्दी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा. श्री गुप्ता ने कहा की फिल्टर हाउस से पेयजल के शुद्धिकरण के पश्चात आपूर्ति की जांच की नितांत आवश्यकता हैं.







