
रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित हवाई अड्डा मैदान में एक 26 वर्षीय युवती के साथ मारपीट कर जख्मी करते हुए गैंगरेप के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में दो नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से पीड़िता के सामान भी बरामद किए हैं.. घटना गुरुवार की देर शाम की है. पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती गुरुवार को अपने दोस्त के साथ एयरपोर्ट में खड़ी होकर बातें कर रही थी. तभी आधा दर्जन से अधिक युवक आए और युवती के दोस्तों को मारपीट कर भागा दिया और युवती के साथ मारपीट करते हुए झाड़ियों में ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे हुई गिरफ्तारी
इस मामले में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना कि जानकारी मिलते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सदर और एसडीपीओ जगन्नाथपुर कर रहे थे. जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने पहले एयरपोर्ट के आस पास स्थित गांव शालीहातु, टेकराहातु, मुंडुएडेल बारीपोखर और अन्य गांव के ऐसे युवकों की एक लिस्ट तैयार की, जो अक्सर हवाई अड्डा मैदान में अड्डेबाजी करते थे. जानकारी मिली की आरोपी अक्सर उस मैदान में आना जाना करते थे, घटना के दिन भी सभी वहां पर मौजूद थे. उसके सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. घटना में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए घर छापेमारी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इनकी हुई गिरफ्तारी
शिवशंकर करजी उर्फ बाज, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो, सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा. सभी शालीहातु थाना- मुफ्फसिल, चाईबासा. दो नाबालिग.
इन सामानों के हुई बरामदगी
पीड़िता का वॉलेट एवं उसमें रखा नकद 4500 रूपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड, पासपोर्ट साईज का फोटो.
छापामारी दल मे ये थे शामिल
सुमित कुमार अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि०), चाईबासा, दिलीप खलखो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा, इकुड डुंगडुंग, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर, निरंजन तिवारी, थाना प्रभारी, सदर, प्रवीण कुमार, सदर अंचलष बिरेन्द्र कुमार, नोवामुण्डी अंचल, चन्द्रशेखर कुमार, चक्रधरपुर अंचल पवनचन्द्र पाठक, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल, तनुश्री भट्ट, थाना प्रभारी, महिला थाना, चक्रधरपुर, रवि रंजन, थाना प्रभारी, झींकपानी, सागेन मुर्मू, थाना प्रभारी, टोन्टो, रंथु उरॉव, ओपी प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक पाण्ड्राशाली,उपमावती तिर्की, सदर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार ठाकुर, सदर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मुफ्फसिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यम कुमार, मुफ्फसिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक दशरथ महतो, मुफ्फसिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मंजेश कुमार सिंह, टोन्टो थाना, तकनीकी शाखा टीम एवं सहायक अवर निरीक्षक रामकृष्ण मुर्मू एवं सशस्त्र बल शामिल थे.






