
चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास बीते रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान गुड्स ट्रेन के धक्के से रेलकर्मी 58 वर्षीय शिबू गोप की मौत हो गई. मनोहरपुर के डोंगाकाटा गांव के रहने वाले रेलकर्मी शिबू गोप कार्यरत थे. वे बीते रविवार रात में ड्यूटी के दौरान अप थर्ड रेल लाइन की ओर से मनोहरपुर, साइडिंग गडरमुंडी व सुनसुनिया क्षेत्र की ओर जा रहे थे. वहीं अप थर्ड रेल लाइन पर एक गुड्स ट्रेन आ रही थी. उधर दूसरी ओर डाउन रेल लाइन से भी एक गुड्स ट्रेन आ रही थी. जिससे दोनो ओर के गुड्स ट्रेन की चपेट में आ गए. अप गुड्स ट्रेन के आने का कुछ पत्ता नहीं चल सका. जिससे वे थर्ड रेल लाइन के सुनसुनिया पुलिया स्थित अप रेल पोल संख्या 375/21ए, 19ए के समीप हादसे के शिकार हों गये. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना को लेकर स्थानीय मनोहरपुर पुलिस रेलकर्मी का शव अपने क़ब्ज़े में लेकर अग्रेतर काईवाई हेतु पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है.






