जमसेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा संजयनगर निवासी बबलू सिंह के घर पर छापामारी की. छापामारी में सटीक सूचना के आधार पर छापामारी की गयी, जिसमें बबलू सिंह की पत्नी गीता देवी के समक्ष घर की तलाशी ली गयी, जिसमें सीमेंट के टंकी से 50 बंडल अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन करीब 55.627 किलो है. इस दौरान वहां नशे के कारोबार का खुलासा हुआ, जहां से क्यूआर कोड स्कैनर, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो स्टेपलर, दो पैकेज स्टेपलर पिन, प्लास्टिक का पन्नी बरामद किया गया. इसके अलावा इस छापामारी के दौरान घर के फ्रिज से 5 राउंड गोली भी बरामद किया गया. घटनास्थल से बबलू सिंह फरार था. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफ्रआइआर दायर किया है, जिसके आधार पर छापामारी की जा रही है.




