चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के बाल संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) से लगभग 20 से अधिक बच्चे भाग गये. मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब चाईबासा बाल संप्रेक्षण गृह के 20 बच्चे भाग गए. बताया जाता है कि ये सारे बच्चों ने पहले दरवाजा को तोड़ा. फिर सीसीटीवी को तोड़ा. उसके बाद वे लोग वहां से निकलकर भाग गये. (नीचे भी पढ़े)

वहां मौजूद गार्ड को भी ढकेलकर खदेड़ दिया. इस दौरान जब बच्चे भाग गये, तब आला अधिकारियों को तमाम जानकारी दी गयी. इसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय एसडीपीओ, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल पहुंचे, जिसके बाद जांच शुरू की गयी. बच्चों को तलाशने का प्रयास शुरू किया गया है.



