रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खूंटपानी कस्तूरबा बालिका विद्यालय बादेया में 2 दिन पूर्व रविवार को आई आंधी में छत से फाइबर ड्रम गिर जाने के कारण जख्मी छठी कक्षा की छात्रा मनीषा होनहागा (14 वर्ष) को चाईबासा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था. डॉक्टरों के इलाज के उपरांत सिर में ज्यादा चोट होने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर खूंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डन, सदर अस्पताल चाईबासा ने पहुंच कर डॉक्टर शिवचरण हांसदा से कंसल्ट कर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर बच्ची को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. समाजसेवी सह प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि बच्ची की स्थिति काफी नाजुक है. सिर में चोट लगने के कारण आप लोग भगवान से जरूर दुआ करें कि बच्ची जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए.



