रामगोपाल जेना/चाईबासा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत झींकपानी प्रखंड अंतर्गत बाल संस्कार स्कूल, असुरा के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया. विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नारे बुलंद करते हुए आस-पास पड़े कूड़े-कचरे की सफाई की. मौके पर स्कूल के निदेशक ने संदेश दिया कि हमें पर्यावरण में प्लास्टिक और कूड़े-कचरे का ढेर नहीं लगाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

भूखे पशु इसे खा लें तो उन्हें गंभीर बीमारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारी जमीन को बंजर बनाता है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए भी खतरा है. अगर पर्यावरण साफ और सुरक्षित रहे तभी प्राणी जगत संरक्षित रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजीत बोयपाई, जीवन तामसोय, सीमा ईचागुट्टू, मनीषा हेम्ब्रम, सरिता सरीमा, सावित्री गुइया, जमुना बिरुआ, रेशमी सिरका, जांबी लेयांगी, सुजाता मुंडरी, शिवनाथ बिरुआ विशेष योगदान रहा.



