चाकुलिया: धालभूमगढ़ प्रखंड के दलकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आगामी 11 फरवरी को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और युवा शक्ति रक्तदान आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संरक्षक स्वपन महतो ने दी है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर समिति के सदस्यों द्वारा प्रचार प्रसार कर रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, मुखिया प्रतिनिधि चैतन मुर्मू,धिरेन पाल,संजय पाल,बनमाली महतो,पुर्ण चंद्र महतो,अनुराग मिश्रा,चंदन मुंडा,रंजन महतो, देवाशीष महतो,राजू महतो,भक्त प्रह्लाद महतो, समेत अन्य उपस्थित थे.



