पोटका: पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को प्रखंड के मुक्तेश्वर धाम हरिणा में झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्माणाधीन जैव विविधता उद्यान (बायो डायवर्सिटी पार्क) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. विधायक ने पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर अब तक हुए कार्यो का निरीक्षण किया एवं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हरिणा में विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर 24 करोड़ रुपये की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है. इस कार्य के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, दुकान,फव्वारे, बच्चों के लिए पार्क, पौधशाला समेत अन्य कई निर्माण कार्य किये जाने है .(नीचे भी पढ़े)

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा इस क्षेत्र के लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण पुजा स्थल है. यहां से इस क्षेत्र के लोगो की आस्था जुड़ी है. उनके प्रयास से झारखंड सरकार द्वारा इस स्थान को विकसित करने का लगातार सफल प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत वर्ष 2023 में झारखंड सरकार द्वारा 24 करोड़ रुपये की लागत से यहां बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण की मंजूरी प्राप्त की गई थी, जिसका शिलान्यास 17 अप्रैल 2023 को किया गया था. इस कार्य को डेढ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य सरकार द्वारा दिया गया था. (नीचे भी पढ़े)
समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कार्य की प्रगति धीमी है. विधायक ने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को तेज गति एवं गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 15 जून के पूर्व विभाग कार्य को पूरा करे अन्यथा विभाग के अधिकारियों की शिकायत सरकार के विभागीय मंत्री से कर कार्रवाई की मांग की जाएगी. इस अवसर पर झामुमो के फूलचंद सरदार समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.



