रामगोपाल जेनाकोल्हान/बंदगांवःपश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के सरकारी सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई सह वनभोज कार्यक्रम पंचघाघ पर्यटन स्थल में आयोजित किया गया.जिसमें मुख्य रूप से झारखंड राज्य प्राथमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्र कुमार दास, पूर्व प्रखंड सचिव मदन सिंह मुंडा, अध्यक्ष मुकुट जोसेफ हापतगाडा, सचिव श्रीकांत सिंह उपस्थित थे.कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों में आशुतोष महतो, पंकज महतो, दुशासन महतो, शीलमनी हेम्ब्रम, पारिसिकला हंस, कुनुल डहांगा, प्रीतम टोपनो, काली मुंडू को पुष्प गुच्छ,फूलमाला एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही संघ द्वारा प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया. जिनमें इन्द्र कुमार दास, ज्योत्सना बरजो, पूनम तोपनो, अभिनन्दन सिंह, क्रम चन्द्र पुरान को सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर इन्द्र कुमार दास ने कहा कि इंसान जीवन भर कुछ न कुछ सीखता ही रहता है. उन्होंने कहा शिक्षक का कार्य ही समाज को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है. सेवानिवृत शिक्षक आशुतोष महतो ने कहा कि शिक्षक कभी बेकार नहीं होते. वे सदा ही समाजहित के लिये कार्य करते रहते हैं.उन्होंने कहा हमें इस क्षेत्र में काफी मान सम्मान मिला है. यहां के बच्चों को ज्ञान देकर मैंने अपना कर्तव्य निभाया है. यहां के बच्चे पढ़ लिख कर इस क्षेत्र का नाम रोशन करें यही हमारी तम्मन्ना है. कार्यक्रम में आये अन्य अतिथियों ने भी अपना विचार ब्यक्त किया.कार्यक्रम का मंच संचालन रश्मि मुंडु, स्वागत भाषण अनिता किरण कुजुर एवं धन्यवाद ज्ञापन जोरजिला भेंगरा द्वारा दिया गया. मौके पर बंदगांव प्रखंड के शिक्षक सहित प्रखंड समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.














