
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर में पौधरोपण कर तथा उसकी सुरक्षा का संकल्प लेकर हर्षोल्लास के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहरीले सांप पकड़ने वाले एन के सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे जिन्हें प्रबंध निदेशक राघवेंद्र कुमार सिंह, सीईओ, राकेश गुप्ता व कोल्हान नारी शक्ति की अध्यक्ष रेणु सिंह ने संयुक्त रूप से समान्नित किया। आधुनिक पावर के कर्मचारियों ने इस अवसर पर के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्यावरण के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के प्रबंध निदेशक राघवेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा की, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज हमने पौधे तो लगा लिए, पर अब उनकी सुरक्षा जिम्मा भी खुद उठाना होगा। क्योंकि पौधे रोपने से लेकर उसे सुरक्षित रखते हुए बड़ा करना उससे भी बड़ा काम है। इसलिए संकल्प लेने भर से आपका कर्तव्य पूरा नहीं होगा। जो पौधे रोपे गए, उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा करें। उस दिन सही मायने में आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी। सीइओ, राकेश गुप्ता और कोल्हान नारी शक्ति की अध्यक्षा रेणु सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किये।
पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिसमे मुख्य रूप से स्लोगन लिखना, पोस्टर पेंटिंग के विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार सोनी, कमलेश कुमार व उनकी पूरी टीम का भरपूर सहयोग रहा।







