
जमशेदपुर : सरायकेला खरसांवा जिले के ग्महरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज में मंगलवार को आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एएसआईए) के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से एएसआईए के चेयर पर्सन, सेक्रेटरी समेत चौदह एक्सिक्यूटिव मेंबर मौजूद थे , जिन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फादर ई. ए. फ्रांसिस, गवर्निंग बोर्ड मेम्बरों एवं प्रोफेसरों के साथ चर्चा की.चर्चा का मुख्य विषय था कि कैसे आदित्यपुर क्षेत्र के उद्योगपति कॉलेज के छात्रों के विकास में सहयोग कर सकते है एवं कैसे कॉलेज आदित्यपुर क्षेत्र के उद्योगों को अपना सहयोग दे सकता है. इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डॉ इ ए फ्रांसिस ने बताया की ऐसा देखा गया है की सैद्धांतिक ज्ञान , एवं व्यावहारिक ज्ञान में एक बहुत बड़ा अंतर है, यही कारण है कि विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के बावजूद जॉब फिट या स्किल फिट नहीं होते. इंडस्ट्रीज की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते. अतः बैठक का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्रीज एवं कॉलेज के बिच एक सेतु बंधन करना तथा सम्बन्ध स्थापित करना था ताकि विद्यार्थियों को डिग्री कोर्स के साथ साथ उनके विषय से सम्बंधित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा सके. एएसआईए द्ववारा कॉलेज का सर्वेछण किया और विश्वास जताया कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट आसानी से उनके सहयोग से संभव है.











