
जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में कंप्यूटर क्लास व गेम रूम का उद्घाटन टीएसपीडीएल के वरीय महाप्रबंधक श्री पी के साहू और इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय ने किया। इस अवसर पर टीएसपीडीएल के वरीय अधिकारी अनंत रामकृष्णन, शुभमय मजूमदार, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, यूनियन के महामंत्री अमन सिंह शामिल हुए। स्वागत सम्बोधन सचिव रमन झा तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सुनिल सिंह ने दिया। कार्यक्रम में आर जे वेलफेयर ट्रस्ट की चेयरमैन पूनम झा, जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की प्राचार्या निभा सिंह, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, श्वेता, नेहा सिंह, आकांक्षा, गीतांजलि, दीक्षा तिवारी, अमृता वर्मा, ममता प्रसाद, दीक्षा दुबे, अलका, रोशनी खातून, श्रुति, ब्यूटी और अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंकिता राय और ममता झा ने किया।







